Latest news
जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर

India Living News

Hot News
You are currently viewing महज चार घंटे में किसान बना करोड़पति , लगी 2.5 करोड़ की लॉटरी
Farmer became millionaire in just four hours, won lottery worth Rs 2.5 crore

महज चार घंटे में किसान बना करोड़पति , लगी 2.5 करोड़ की लॉटरी

पंजाब : कोई नहीं जानता अचानक कब किसकी किस्मत चमक उठे । ऐसा ही कुछ हुआ है पंजाब के होशियारपुर में। मिली जानकारी अनुसार यहां के माहिलपुर का एक बुजुर्ग किसान सिर्फ चार घंटे में करोड़पति बन गया। चार नवंबर को माहिलपुर से दवा लेने आए बुजुर्ग शीतल सिंह की शाम को ढाई करोड़ रुपये की लॉटरी लग गई। रिजल्ट आने पर लॉटरी विक्रेता ने उन्हें फोन पर जानकारी दी।

शीतल सिंह ने बताया कि उनके घर पर खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा है। माहिलपुर के रहने वाले शीतल सिंह ने कहा कि वह चार नवंबर को दवा लेने होशियारपुर आए थे और इसी बीच उन्होंने कोर्ट रोड पर ग्रीन व्यू पार्क के बाहर एक स्टॉल से लॉटरी टिकट खरीदी। महज चार घंटे बाद ही उनका बंपर इनाम निकल आया। इसकी जानकारी लॉटरी स्टॉल मालिक ने उन्हें फोन पर दी। बुजुर्ग शीतल सिंह पेशे से किसान हैं और दशकों से खेती करते हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी है। सभी की शादी हो चुकी है। उनके बेटे विदेश में रहते हैं।


Leave a Reply