Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर निगम हाउस में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 569.40 करोड़ रुपये का बजट पेश

जालंधर निगम हाउस में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 569.40 करोड़ रुपये का बजट पेश

जालंधर : जालंधर में नगर निगम की हाउस मीटिंग के दौरान वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया गया। जानकारी के अनुसार 569.40 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया। इस दौरान विपक्षी पार्टियों कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों द्वारा जीरो आवर शुरू करने की मांग करते हुए नारेबाजी की गई। विरोध कर रहे पार्षदों का कहना था कि जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने का मौका नहीं दिया जा रहा है और उनकी आवाज दबाई जा रही है। इस दौरान माहौल काफी गरमा गया। विपक्ष का कहना था कि बजट पेश करने से पहले जीरो आवर में जनहित के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए थी, लेकिन इसे नजरअंदाज कर सीधा बजट पेश किया गया। इस पर सदन में तनाव बढ़ गया और दोनों पार्टियों के पार्षदों ने विरोध किया।

वहीं इस दौरान मेयर विनीत धीर ने कहा कि नगर निगम की आमदन में सुधार हुआ है जिस कारण इस बार बजट बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि जालंधर में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और इसके साथ ही खर्चों को बैलेंस रखने की कोशिश की जाएगी। बजट में शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास के कामों पर खास ध्यान दिया गया है। शहर के विकास के लिए सड़क, सीवरेज, पानी और दूसरी जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए करीब 200 करोड़ रुपये रखे गए हैं। इसके साथ ही अलग-अलग विभागों को चलाने और एडमिनिस्ट्रेटिव कामों के लिए 312.70 करोड़ रुपये रखे गए हैं। वहीं अन्य खर्चों के लिए बजट में 55.56 करोड़ रुपये दिए गए हैं।


Leave a Reply