Latest news
पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing BIG NEWS : जालंधर में AAP विधायक शीतल अंगुराल को जान से मारने की मिली धमकी, उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई
AAP MLA from Jalandhar West Sheetal Angural gets big relief from court

BIG NEWS : जालंधर में AAP विधायक शीतल अंगुराल को जान से मारने की मिली धमकी, उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई

जालंधर : बड़ी खबर है कि जालंधऱ में AAP पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है उन्हें धमकी भरा फोन कॉल आया है। फोन करने वाले ने अपना परिचय में बताया कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का साथी है। बता दे इससे पहले पूर्व विधायक केडी भंडारी को भी ऐसी धमकी भरी कॉल आ चुकी है।

विधायक को धमकी भरा फोन आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वहीँ पुलिस ने विधायक की शिकायत मिलने के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। इसके चलते विधायक की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। हालांकि इस मामले को लेकर निचले स्तर के अधिकारियों ने चुप्पी साधी हुई है। लेकिन पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने कहा कि DCP जसकिरण जीत सिंह तेजा जांच कर रहे हैं।

वहीँ विधायक शीतल अंगुराल ने बताया कि जिस व्यक्ति ने उन्हें फोन किया औऱ मारने की धमकी दी, उसने फिरौती नहीं मांगी। उनका कहना है कि उन्हें शक है कि यह काम उनके राजनीतिक दुश्मनों ने करवाया है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है।

वहीं पुलिस ने विधायक को धमकी मिलने के मामले को बहुत गंभीरता से लिया है। जिस नंबर से शीतल अंगुराल को कॉल आया, उसे साइबर सेल को सौंप दिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है।

 

 


Leave a Reply