Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में तीसरे शार्प शूटर अंकित सेरसा को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sidhu Musewala's new song 'Mera Naam' will be launched on this day!

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में तीसरे शार्प शूटर अंकित सेरसा को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : बड़ी जानकारी है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले तीसरे शार्प शूटर अंकित सेरसा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह हरियाणा का रहने वाला है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे रविवार रात दिल्ली के कश्मीरी गेट से गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी मुताबिक पुलिस के अनुसार 19 साल के अंकित सेरसा ने हत्या के वक्त दोनों हाथ में गन लेकर मूसेवाला को गोलियां मारी थीं। वहीँ यह उसका पहला मर्डर था। हत्या के वक्त वही मूसेवाला के सबसे करीब गया था। इसे अलावा उसकी एक फोटो भी सामने आई है , जिसमें बुलेट (कारतूस) से सिद्धू मूसेवाला लिखा है और वह पीछे बैठकर हत्या के संकेत दे रहा है।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर एचजीएस धालीवाल ने बताया कि मूसेवाला की हत्या के बाद यह एक दिन से ज्यादा कहीं नहीं रुके। यह 5 राज्यों में मूव करते रहे। इस दौरान फतेहाबाद, तोशाम, पिलानी, कच्छ, मध्य प्रदेश, बिलासपुर, यूपी, झारखंड में रुके। इसके अलावा दिल्ली-NCR और हरियाणा में भी इनकी मूवमेंट हुई।

वहीँ दिल्ली पुलिस को अंकित सेरसा ने बताया कि वे 2 से 7 जून तक गुजरात के कच्छ में रुके। इसके बाद फौजी बिना मास्क के घूमने लगा। हालांकि उसने हुलिया चेंज करने के लिए पुलिस रिकॉर्ड वाली फोटो के उलट दाढ़ी कटवाकर हल्की कर ली थी। उसके बिना मास्क घूमने की वजह से अंकित सेरसा, दीपक मुंडी और सचिन भिवानी वहां से भाग निकले।

इसके अलावा इन्होने बताया पंजाब पुलिस की वर्दी को इन्होने वारदात के लिए लिया था। हालांकि उसकी जरूरत नहीं पड़ी, लेकिन इन्होने वर्दी को फेंका नहीं। उन्हें लगा कि इतनी मेहनत से वर्दी खरीदी है। वह उन्हें पूरी तरह फिट भी आ रही थी। उन्होंने सोचा कि अगर कहीं फंस गए तो फिर इसे पहनकर फरार हो सकते हैं।

 


Leave a Reply