पटियाला : पंजाब लोक कांग्रेस के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह आज पटियाला में रोड शो किया । कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।आपको बता दे कि रोड शो में हिस्सा लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे । बता दे कि राजनाथ सिंह गत दिवस भी पंजाब में थे और उन्होंने कई चुनाव रैलियों को संबोधित किया। वहीँ राजनाथ सिंह ने चरणजीत सिंह चन्नी के यूपी-बिहार के लोगों को लेकर दिए गए विवादित बयान की निंदा की और जमकर निशाना साधा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनाकर देखिए, फिर हम देखेंगे कि किसने मां का दूध पिया है, जो यहां ड्रग का कारोबार करता है। उन्होंने कहा हम देखेंगे कि कौन माई का हाल भ्रष्टाचार करता है।