Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के डीसीपी गुरमीत सिंह को स्वतंत्रता दिवस पर सीएम करेंगे सम्मानित
CM will honor Jalandhar's DCP Gurmeet Singh on Independence Day

जालंधर के डीसीपी गुरमीत सिंह को स्वतंत्रता दिवस पर सीएम करेंगे सम्मानित

जालंधर : जालंधर के डीसीपी गुरमीत सिंह को स्वतंत्रता दिवस पर सीएम करेंगे सम्मानित। जालंधर के डीसीपी (इंवेस्टीगेशन) के पद पर तैनात गुरमीत सिंह को समर्पण और अपने कर्तव्यों के उत्कृष्ट निर्वहन के लिए मुख्यमंत्री पदक से नवाजा जाएगा। जिक्रयोग है डीसीपी गुरमीत सिंह उन 15 अधिकारियों में शामिल हैं, जिनको मुख्यमंत्री पदक के लिए चुना गया है।

गुरमीत सिंह 1993 में फिरोजपुर में पंजाब पुलिस की सेवा में शामिल हुए थे। बीते 27 सालों से गुरमीत सिंह अपनी पुलिस सर्विस के दौरान अलग-अलग आपराधिक गिरोहों की धरपकड़ में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। इस दौरान अपनी सर्विस में वह कई जिलों में इंस्पेक्टर, डीएसपी और एसपी के रूप में तैनात रहे हैं। और साल 2015 में उन्हें एसएसपी के पद पर पदोन्नत किया गया था।

गुरमीत सिंह को जालंधर में डीसीपी के पद पर साल 2018 में तैनात किया गया था। यहाँ उन्होंने कई बड़े मामलों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई है। जिनमे कई ब्लांइड मर्डर, लूट, नशा तस्करी के साथ साथ कई अन्य आपराधिक मामले भी शामिल हैं। इनके अलावा जालंधर कैंट थाने के सब डिवीजन सांझ केंद्र की प्रभारी इंस्पेक्टर सुरिंदर कौर को भी उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री पदक से नवाजा जाना है।

 


Leave a Reply