Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिवाली के त्यौहार के मद्देनज़र किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सिविल अस्पताल ने की तैयारी
Civil hospital prepares to deal with any untoward incident in view of Diwali festival

दिवाली के त्यौहार के मद्देनज़र किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सिविल अस्पताल ने की तैयारी

जालंधर : प्राप्त जानकारी अनुसार दीपावली के त्योहार के चलते किसी अनहोनी या अप्रिय घटना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बता दे कि आग या पटाखों से झुलसे मरीजों के लिए सिविल अस्पताल की तीसरी मंजिल पर चार बेड का क्रिटिकल बर्न वार्ड तैयार किया गया है। और उसे 23 बेड वाले मेडिकल आईसीयू से अटैच किया गया है। इसके अलावा आपरेशन थियेटर भी तैयार है। वहीँ मिली जानकारी अनुसार इमरजेंसी में दो डाक्टरों की तैनाती रहेगी। वहीँ आपातकालीन स्थिति के लिए माहिर डॉक्टर्स को अलर्ट रखा गया है। वहीँ सिविल सर्जन डा. रणजीत सिंह का कहना है कि जिले के तमाम स्वास्थ्य केंद्रों में दीपावली की रात डाक्टरों को अलर्ट रखा गया है। इसके अलावा इमरजेंसी में गंभीर मरीजों को सिविल अस्पताल जालंधर में भी रेफर करने के लिए इमरजेंसी एंबुलेंस 108 को भी अलर्ट किया गया है।

इमरजेंसी में इन नंबरों पर काल करें :-

बाठ अस्पताल डॉ. जेएस बाठ – 9876160102

पसरीचा अस्पताल बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी सेंटर डॉ. पुनीत पसरीचा- 9988841129

पिम्स – 0181- 6606000

सिविल अस्पताल इमरजेंसी वार्ड प्रभारी डा. सुखविंदर सिंह 9465244402

 


Leave a Reply