Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing चरणजीत सिंह चन्नी की बढ़ सकती है मुश्किलें, महिला आयोग ने लिया एक्शन
Charanjit Singh Channi's problems may increase, Women's Commission took action

चरणजीत सिंह चन्नी की बढ़ सकती है मुश्किलें, महिला आयोग ने लिया एक्शन

पंजाब : पंजाब के पूर्व सी.एम. व कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। चरणजीत सिंह चन्नी के अकाली दल की वरिष्ठ नेत्री बीबी जगीर कौर को हाथ लगाने के मामले में महिला आयोग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए डीजीपी को नोटिस जारी किया है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावों के प्रचार करते हुए बीबी जागीर कौर व चन्नी एक जगह आमने-सामने हुए। जहां चरणजीत सिंह चन्नी ने जाते-जाते बीबी जागीर कौर की ठोडी को हाथ लगाया। ठोडी को हाथ लगाने की वीडियो खूब वायरल हो रही हैं और चर्चा का विषय बनी हुई है। इस वीडियो को लेकर महिला कमिशन ने कड़ा संज्ञान लिया है।

वहीं चन्नी ने कहा कि वह बीबी जगीर कौर को अपनी बड़ी बहन की तरह मानते हैं और उनका यह भाव स्नेह और सम्मान के कारण था। आपने देखा ही होगा कि पहले मैंने उन्हें अपनी बड़ी बहन की तरह झुक कर प्रणाम किया और फिर उनके साथ मजाक किया था। बकौल चन्नी बकायदा मैंने उनका हाथ अपने माथे से लगाया और आशीर्वाद लिया। चन्नी ने शनिवार को अपना बयान देते हुए कहा था कि वर्षों से मैं बीबी जागीर कौर को अपनी बड़ी बहन, अपनी मां की तरह मानता रहा हूं और इसीलिए मैं उनके सामने इतने सम्मान से झुकता हूं। मैंने उसकी ठोडी को छुआ जैसे हम अपनी बहन या मां के साथ करते हैं।


Leave a Reply