Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing सावधान : एक जनवरी से बैंक जाने से पहले जरूर कर ले ये काम, नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते हो
Good news for the customers of the bank- the opening hours of the banks have changed- this is the new time

सावधान : एक जनवरी से बैंक जाने से पहले जरूर कर ले ये काम, नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते हो

चंडीगढ़ : आपको बता दे कि नए साल की शुरुआत से पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने नई गाइडलाइन जारी की है। मिली जानकारी अनुसार ऐसे में आपको नव वर्ष यानी पहली जनवरी 2022 से घर के बाहर निकल रहे हैं तो कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखना होगा। वहीँ यदि आप बैंक जाने की सोच रहे हैं तो आपकी एंट्री तक बैन हो सकती है। इसके अलावा घर से निकलना भी परेशानी में डाल सकता है। इससे आपकी मुश्किल बढ़ सकती है । बता दे कि वे लोग जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की एक या दूसरी डोज नहीं लगवाई उनके बैंक से जुड़े कोई काम एक जनवरी 2022 से नहीं होंगे। मिली जानकारी अनुसार सभी प्राइवेट और गवर्नमेंट सेक्टर के बैंक केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश देंगे जिनको वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हो ।

सावधान हो जाएं अगर आपने कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई है तो इसे 31 दिसंबर तक हर हालत में लगवा लें। बता दे कि जिन्होंने वैक्सीन की एक भी डोज अभी तक नहीं लगवाई है उनका पहली जनवरी से सार्वजनिक स्थानों पर निकलने की मनाही है। ऐसे सभी स्थान जैसे सड़क, पार्क, मंदिर गुरुद्वारा, मार्केट या कोई दूसरा स्थान। उनका इन सभी जगह पर निकलना बंद हो जाएगा। इसके आलावा वे लोग जो एक डोज लगवा चुके हैं और दूसरी डोज़ लगवाने का समय होने के बाद भी इसे नहीं लगवा रहे उनकी भी खैर नहीं। वहीँ अगर वह लोग पहली जनवरी से कहीं बाहर सार्वजनिक स्थल पर निरीक्षण करने वाली टीम को मिलते हैं तो उन्हें पहले 500 रुपये का जुर्माना लगेगा। फिर इसके बाद अगर जुर्माने की अदायगी नहीं की तो कानूनी कार्रवाई का भी सामना भी करना होगा।


Leave a Reply