Latest news
सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing सावधान ! सुबह खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये चीज़े नहीं तो हो सकती है परेशानी

सावधान ! सुबह खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये चीज़े नहीं तो हो सकती है परेशानी

हेल्थ : आमतौर पर लोग खाली पेट सुबह कई ऐसी चीजें खाते हैं, जो हेल्थ के लिए बिल्कुल सही नहीं होती हैं। आइए जानते हैं कि खाली पेट किन-किन फूड्स को अवॉइड करें और किन चीजों से शुरुआत करे. अक्सर कई लोगों की सुबह की शुरुआत चाय-कॉफी के साथ होती है, जो आपकी सुस्ती को खत्म करता तो है ही पर इनमें मौजूद कैफीन की मात्रा आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है।

दही (Curd)
दही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन अगर खाली पेट खाते हैं, तो ये आपके पेट की एसिडिटी लेवल को खराब कर सकता है। क्योंकि इसमें लैक्टिक एसिड होता है। इसे खाली पेट खाने से आपके पेट में एसिडिटी बढ़ सकती है और पेट दर्द और लूज मोशन की समस्या हो सकती है।

जूस (Juice)
फ्रेश जूस हो या पैकेट वाला जूस,अगर आप खाली पेट पीते हैं, तो इससे आपके पैंक्रियाज और लिवर पर बुरा असर पड़ता है। वहीं, अगर आप डायबिटीज पेशेंट हैं, तो खाली पेट पीने की गलती न करें। क्योंकि ये आपके शुगर को पूरे दिन हाई कर सकता है।

स्पाइसी फूड
कई बार हम सुबह के नाश्ते में मसालेदार चीजों को शामिल कर लेते हैं. जो हमारी सेहत के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं होती हैं. खाली पेट मसालेदार खाना आपके पेट की परत को परेशान कर सकता है और असुविधा पैदा कर सकता है. बहुत ज्यादा मसालेदार खाना खाने से दस्त और सूजन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं.

खाली पेट इन चीजों से करें शुरुआत

गुनगुना पानी
सुबह उठने के बाद सबसे पहले 1 या 2 गिलास गुनगुना पानी पिएं। इससे पाचन बेहतर होता है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जो वेट लॉस में हेल्प करता है। आप चाहें तो गुनगुना पानी, शहद और नींबू का पानी पी सकते हैं, इससे आपका शरीर डिटॉक्स करने में मदद मिलगी।

हर्बल टी
अगर सुबह उठने के बाद चाय या कॉफी पीने का मन करता है तो आप हर्बल टी लें सकते हैं। तुलसी के पत्तों या फिर कुछ हर्ब्स, जो आपके घर पर मौजूद होते हैं उनकी फ्रेश हर्बल टी बनाकर पी सकते हैं। इससे पाचन में सुधार के साथ ही मेटाबॉलिज्म तेज होगा।

चना और मूंग
आपको सुबह खाली पेट प्रोटीन से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। इसके लिए आप रात में चना और मूंग को भिगो दें और अगली सुबह खा लें। इससे आपको एनर्जी, प्रोटीन और विटामिन मिलेंगे और खाने के बाद काफी देर तक भूख भी नहीं लगती है।

पपीता
अगर आपको नाश्ते में जूस पीना पसंद है तो आप इसके बजाय फल खा सकते हैं। फलों की बात आती है तो इसमें आप पपीता खा सकते हैं। इससे आपका पाचन ठीक रहता है। पपीता में मौजूद पपेन नामक एक एंजाइम है, जो प्रोटीन को तोड़ने में हेल्प करता है। सुबह खाली पेट पपीता खाने से एसिडिटी, अपच और गैस की समस्या दूर होती है।

Disclaimer : ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय जरूर ले लें। इंडिया लिविंग न्यूज़ की ओर से कोई भी जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।


Leave a Reply