Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing फिल्म गदर-2 का सीन आया विवादों में , गुरुद्वारे में सनी देओल-अमीषा बाहों में बाहें डाले दिखे
The scene of the film Gadar-2 came in controversies

फिल्म गदर-2 का सीन आया विवादों में , गुरुद्वारे में सनी देओल-अमीषा बाहों में बाहें डाले दिखे

पंजाब : फिल्म एक्टर व गुरदासपुर से सांसद सनी देओल की अपकमिंग फिल्म गदर-2 का सीन विवादों में आ गया है। फिल्म के एक सीन पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने ऐतराज जता दिया है। SGPC ने सनी के साथ-साथ फिल्म डायरेक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। वहीं गुरुद्वारे की मैनेजमेंट भी फिल्म टीम के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी में है।

SGPC को गदर-2 के एक सीन पर ऐतराज है। फिल्म का यह सीन एक गुरुद्वारे में फिल्माया गया है। इसमें सनी देओल व एक्ट्रेस अमीषा पटेल एक दूसरे की बाहों में बाहें डाले नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही एक ग्रुप पीछे गतका करता भी दिख रहा है। फिल्म की अभी शूटिंग चल रही है और शूट करते हुए यह सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

बता दे यह दृश्य पंचकूला के एमडीसी में स्थित गुरुद्वारा श्री कुहनी साहिब में 30 मई को फिल्माया गया था। गुरुद्वारे की मैनेजमेंट प्रबंधक सतबीर सिंह और सेक्रेटरी शिव कंवर सिंह संधू ने भी इस पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि टीम उनके पास बैसाखी का दृश्य शूट करने के लिए आयी थी। ऐसा दृश्य शूट होंगे, इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। फिल्म की टीम पर एक्शन लेने का विचार चल रहा है।


Leave a Reply