Latest news
मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान

India Living News

Hot News
You are currently viewing Breaking News : जालंधर के विकासपुरी में बंदर की दहशत हुई ख़तम, लोगों ने ली राहत की सांस
Breaking News: Panic of monkey ends in Vikaspuri, Jalandhar, people heave a sigh of relief

Breaking News : जालंधर के विकासपुरी में बंदर की दहशत हुई ख़तम, लोगों ने ली राहत की सांस

पंकज सिब्बल की ख़ास रिपोर्ट :-

जालंधर : आपको बता दे कि पिछले करीब 22 दिनों से एक बंदर ने विकासपुरी इलाके में कोहराम मचा रखा था ! ये बंदर रोजाना लोगों को अपना शिकार बनाता आ रहा था , मोहल्ला वासी डर के साए जीने को मजबूर थे डर के कारण बच्चे घर से खेलने के लिए नहीं निकलते थे बंदर की दहशत इतनी है थी कि महिलाएं छत पर कपड़े सुखाने नहीं जाती! वही मोहल्ला निवासी संजय का कहना है कि उनकी माता रक्षा देवी उम्र 72 साल अपने घर के बाहर शाम को खड़ी थी जिसे बंदर ने आकर पीछे से हमला कर दिया!

विकासपुरी में रहने वाली अनीता जिनके पैर पर बंदर ने काट खाया था! रमा सैनी जो की छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई पीछे से बंदर ने उसे भी घायल कर दिया! वन विभाग द्वारा जगह जगह पिंजरा बदल कर बंदर को पकड़ने की कोशिश की जा रही थी मगर सभी कोशिशें नाकाम साबित हो रही थी , वहीँ आज वन विभाग द्वारा बड़ी कामयाबी हासिल की गई जब वन विभाग की एक स्पेशल टीम ने बंदर को पिंजरे में कैद कर लिया। आपको बता दे कि वन विभाग द्वारा यह टीम स्पेशल सोनीपत से मंगवाई गई थी जिन्होंने इतने दिन से विकासपुरी में दहशत फैला रहे बंदर को 1 घंटे में ही पिंजरे में कैद कर लिया। वहीँ बंदर को कैद करने के बाद लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा इलाका वासियों ने ख़ास तोर पर मीडिया और वन विभाग का तहे दिल से धन्यवाद किया।

 

 


Leave a Reply