हिसार : बड़ी खबर है कि टिकटॉक स्टार व भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेत्री सोनाली फोगाट की मौत हो गई है. मिली जानकारी अनुसार गोवा में हार्टअटैक की वजह से 42 वर्षीय सोनाली फोगाट का निधन हो गया.
सोनाली फोगाट ने 2019 में हरियाणा चुनाव में बीजेपी की टिकट पर आदमपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गई थीं। चुनाव के दौरान वो टिकटॉक पर अपने वीडियोज के लिए भी काफ़ी चर्चित रही थीं.
सोनाली फोगाट ने 22 अगस्त की रात को अपने ट्विटर अकाउंट पर लास्ट DP लगाई थी। सोनाली ने फेसबुक अकाउंट पर भी अपनी फोटो अपलोड की थी। जिस पर सोनाली ने लिखा था कि दबंग लेडी, रियल बॉस लेडी, ऑल रेडी स्माइल।