Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing सलमान खान को धमकी देने वाले गैंगस्टर विक्रम बराड़ को NIA ने UAE से किया गिरफ्तार , सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी था शामिल
NIA arrests gangster Vikram Brar from UAE for threatening Salman Khan

सलमान खान को धमकी देने वाले गैंगस्टर विक्रम बराड़ को NIA ने UAE से किया गिरफ्तार , सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी था शामिल

नेशनल न्यूज़ : बड़ी खबर है कि सलमान खान को धमकी देने वाले गैंगस्टर विक्रम बराड़ को NIA ने बुधवार को UAE से गिरफ्तार कर लिया है। बराड़ पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में भी शामिल था और तभी से फरार था।

बराड़ राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा कस्बे के पास डिंगा गांव का रहने वाला है। वह हत्या और वसूली सहित 11 मामलों में वांटेड है। NIA के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में विक्रम बराड़ की सक्रिय भूमिका थी। लॉरेंस बिश्नोई ने कई बार हवाला के जरिए बराड़ को उगाही की रकम भी भेजी थी।

सलमान को धमकी देने के मामले में भी लॉरेंस के खास विक्रम बराड़ का नाम आया था। बताया जा रहा था कि विक्रम बराड़ दुबई में बैठकर गैंगस्टर लॉरेंस की गैंग चला रहा था। अब उसे अरेस्ट करके भारत लाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार NIA ने बराड़ को आतंकी माना है और उसके खिलाफ UAPA के तहत आतंकी धाराओं में मामले दर्ज किए हैं।


Leave a Reply