जम्मू : बड़ी खबर है कि जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर झज्जर कोटली के पास एक बस पुल से नीचे गिर गई। मिली जानकारी अनुसार इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 59 यात्री घायल हो गए । घायलों का इलाज जम्मू के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। मरने वालों में बस चालक भी शामिल है। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि बस अमृतसर से वैष्णो देवी (कटड़ा) जा रही थी। बस में करीब 70 यात्री सवार थे। सभी बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जैसे ही बस नेशनल हाइवे-44 पर झज्जर कोटली पहुंची, बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई।