Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing BIG NEWS : जालंधर समेत कई जिलों में आरटीए दफ्तरों पर विजिलेंस की दबिश

BIG NEWS : जालंधर समेत कई जिलों में आरटीए दफ्तरों पर विजिलेंस की दबिश

पंजाब : बड़ी खबर है कि पंजाब में आज विजिलेंस का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। जानकारी अनुसार विजिलेंस ब्यूरो की टीमों ने आज जालंधर सहित कई शहरों के RTA दफ्तरों में रेड से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसर विजिलेंस विभाग की टीम ने जालंधर, गुरदासपुर, होशियारपुर, लुधियाना, पटियाला, फिरोजपुर, पठानकोट, कपूरथला में रेड की है। सूत्रों की मानें तो लोगों की शिकायतें मिलने के कारण ही विजिलेंस की टीम ने इन जगह पर दबिश दी है।

विजिलेंस विभाग ने सोमवार को पंजाब के विभिन्न आरटीए दफ्तरों पर एक साथ छापेमारी की। मिली जानकारी अनुसार विजिलेंस टीमों ने ड्राइविंग ट्रैक और दफ्तरों पर तैनात कई कर्मचारियों, एजेंटों और स्टाफ सदस्यों को भी हिरासत में लिया।

रिपोर्ट के अनुसार, जालंधर में विजिलेंस टीम ने आरटीए कार्यालय और ड्राइविंग ट्रैक के आसपास के क्षेत्र में छापेमारी की। पता चला है कि ट्रैक पर ड्राइविंग टेस्ट देने आए आवेदकों को भी वहीं रोक दिया गया। कार्यालय को सील कर दिया गया है और किसी को भी अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी।

सोमवार की सुबह जालंधर के ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रैक पर काफी भीड़ थी। लोग ड्राइविंग ट्रैक पर टेस्ट देने के लिए तैयारी कर रहे थे कि अचानक पंजाब विजिलेंस की टीम ने ड्राइविंग लाइसेंस ट्रैक पर दबिश दे दी।

सुबह करीब 11.30 के करीब जालंधर के बस स्टैंड के पास बने इस ट्रैक पर पहुंची विजिलेंस की टीम ने दबिश देकर दस्तावेज जब्त कर लिए थे। इस दौरान ड्राइविंग टेस्ट देने आए लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद कर्मचारियों ने ड्राइविंग ट्रैक व आरटीओ दफ्तर में भी सब दरवाजे बंद कर दिए। जब तक दबिश जारी रही, कर्मचारियों ने किसी को भी अंदर या बाहर जाने की इजाजत नहीं दी। इस दौरान ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए आए लोगों का कहना था कि जब हम टेस्ट के लिए आए तो हमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


Leave a Reply