Latest news
पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : कपूरथला में बड़ी डकैती , HDFC बैंक में गन प्वाइंट पर 40 लाख की लूट

बड़ी खबर : कपूरथला में बड़ी डकैती , HDFC बैंक में गन प्वाइंट पर 40 लाख की लूट

कपूरथला : पंजाब के कपूरथला में डकैती की बड़ी वारदात की खबर है। मिली जानकारी अनुसार फगवाड़ा-होशियारपुर हाईवे पर स्थित एचडीएफसी बैंक में तीन लुटेरों ने बंदूक की नोंक पर 40 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, डकैत सफेद वर्ना कार में आए और पिस्तौल लेकर बैंक के अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने बैंक कर्मचारियों पर पिस्टल तान दी। डकैतों ने बैंक मैनेजर को कैश वॉल्ट खोलने के लिए धमकाया। डकैत अपने साथ करीब 35/40 लाख रुपये की नकदी और बैंक कर्मचारियों के मोबाइल लूट ले गए। डकैती करने के बाद वे जिला होशियारपुर की ओर निकल गए।


Leave a Reply