Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब सरकार का बड़ा एलान, 15 मई तक लगाया गया मिनी लॉकडाउन, जानिए नई गाइडलाइन्स
Punjab government's big announcement, mini lockdown imposed till May 15, know new guidelines

पंजाब सरकार का बड़ा एलान, 15 मई तक लगाया गया मिनी लॉकडाउन, जानिए नई गाइडलाइन्स

चंडीगढ़ : हरियाणा के बाद पंजाब सरकार ने भी लॉकडाउन का एलान कर दिया है। राज्य में 15 मई तक मिनी लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान राज्य में सिर्फ जरूरी दुकानें ही खुली रहेंगी। गैर जरूरी दुकानें राज्य में पूर्णरूप से बंद रहेंगी। यह फैसला कोविड के बढ़ते मामलों के कारण लिया गया है।

ये है गाइडलाइन

बैंक व सरकारी दरफ्तर 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे।
केमिस्ट शॉप्स, दूध , ब्रेड ,सब्जी ,फल ,डेयरी प्रोडक्ट्स ,अंडे ,मीट , मोबाइल रिपेयर ,लेबोरटरी ,नर्सिंग होम को छूट होगी।
कार, टैक्सी वगैरह में दो से ज्यादा लोग नहीं बैठ सकेंगे। इसमें पेशेंट्स को छूट होगी।
बाइक या स्कूटर पर एक व्यक्ति की अनुमति होगी , साथ जाने को पारिवारिक सदस्य को अनुमति होगी।
शादी, अंतिम संस्कार में 10 लोग से ज्यादा शामिल नहीं हो सकते हैं।
मिनी लाक डाउन के दौरान करियाना, दूध, मीट, अंडे, दवा की दुकानों, मेडिकल लैब आदि खुलेंगे।
नाईट कर्फ्यू में सड़कों पर निकलने की पाबन्दी होगी। सिर्फ मेडिकल या कर्फ्यू पास धारक ही निकल सकेंगे।
पंजाब में आने वाले लोगों को अधिकतम 72 घंटे पुरानी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी।
अगर किसी को सिंगल डोज वैक्सीन लगी है तो दो सप्ताह से अधिक नहीं होनी चाहिए।
गावों में रात को ठीकरी पहरा देना होगा।
सब्ज़ी मंडी केवल फ्रूट व सब्ज़ी के लिए होलसेलर्स के लिए खुलेगी वहां सोशल डिस्टेंस रखना होगा
किसान नेताओं व धार्मिक गुरुओं से अपील की गई है कि वह भीड़ एकत्र न करें।
मंदिर या धार्मिक स्थान 6 बजे बंद होंगे
होटल रेस्टोरेंट, ढाबे में लोग बैठकर खाना नहीं खा सकेंगे। पैकिंग की छूट रहेगी। व होम डिलीवरी होगी।

पढ़े आदेश को कॉपी :-

 

 

 

 


Leave a Reply