Latest news
पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब की भगवंत मान सरकार का नशे के खिलाफ एक्शन प्लान तैयार, पढ़ें जानकारी
Action plan of Bhagwant Mann government of Punjab against drugs ready, read information

पंजाब की भगवंत मान सरकार का नशे के खिलाफ एक्शन प्लान तैयार, पढ़ें जानकारी

चंडीगढ़ : बता दे कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने नशे के खिलाफ एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। CM भगवंत मान ने कहा है कि नशे की समस्या से निपटने के लिए अब सरकार उन नशे के आदी युवाओं का साथ लेगी जो अपनी हिम्मत से नशा छोड़ चुके हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें हायर करके सरकार उन युवाओं के बीच में लेकर जाएगी जो नशा छोड़ना चाहते हैं, लेकिन हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह ही बताएंगे कि उन्होंने नशा कैसे छोड़ा। अपने घर की हालत, पैसे की बर्बादी और स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी देंगे और यह भी बताएंगे कि किस तरह मानवीय जीवन केवल एक बार मिलता है इसे नशे में न गवाएं।

वहीँ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज ड्रग्स को लेकर पंजाब के सभी डीसी और जिला पुलिस प्रमुखों से बैठक की थी और उन्हें कहा कि वह ड्रग्स को लेकर किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं करेंगे।

वहीँ भगवंत मान ने कहा कि युवाओं को तीन पड़ाव में ड्रग्स से बाहर निकाला जाएगा। उन्हें पहले मेडिकल ट्रीट किया जाएगा, उसके बाद उनकी ट्रैकिंग की जाएगी, ताकि यह पता चल सके कि वे फिर से नशे की लत में तो नहीं पड़ गए हैं। सीएम ने कहा कि इसके बाद उन्हें रोजगार देने की भी कोशिश की जाएगी, ताकि वह दोबारा ड्रग्स में न फंसे ।

वहीँ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जिस भी जिले में नशा बेचता हुआ कोई पकड़ा गया, चाहे वह एसटीएफ ने पकड़ा हो या जिला पुलिस, उस पर तुरंत केस दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि जिस जिले या थाना एरिया में नशा बिकेगा उस जिले के एसएसपी और संबंधित थाना के एसएचओ को जवाब दें बनाया जाएगा।

 


Leave a Reply