Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing बेरोजगार अध्यापकों के संघर्ष की हिमायत में AAP पार्टी ने शिक्षा मंत्री की कोठी के समक्ष किया रोष प्रदर्शन
AAP party protested in front of Education Minister's kothi in support of the struggle of unemployed teachers

बेरोजगार अध्यापकों के संघर्ष की हिमायत में AAP पार्टी ने शिक्षा मंत्री की कोठी के समक्ष किया रोष प्रदर्शन

संगरूर : कांग्रेस विधायकों के बेटों को नौकरी देने का मामला गर्मा गया है। बेरोजगार अध्यापकों के संघर्ष की हिमायत में मंगलवार को सड़कों पर उतरी आम आदमी पार्टी के यूथ विंग ने शिक्षा मंत्री विजयइंदर सिंगला की कोठी के समक्ष जबरदस्त रोष प्रदर्शन किया।

आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के सीनियर नेता व विधायक मीत हेयर की अगुआई में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए शिक्षामंत्री की कोठी तक जाते रास्ते पर तीन स्लैब में आठ-आठ फीट ऊंचे लोहे के बैरिगेट लगाकर पुलिस ने रास्ते को बंद किया, लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक के बाद एक दो स्लैब पर लगे बैरिकेट उखाड़ फैंके और शिक्षा मंत्री की कोठी के समीप पहुंचकर अर्थी फूंकी।

इस दौरान विधायक मीत हेयर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब के घर-घर में बेरोजगार नौजवान बैठे हैं। उच्च विद्या हासिल करने के बाद बेरोजगार अध्यापक पिछले छह-छह महीने से शिक्षामंत्री की कोठी समक्ष दिन रात संघर्ष कर रहे हैं। मोहाली में कच्चे अध्यापक पक्के होने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं पटियाला में बेरोजगार नौजवान मोबाइल टावर पर संघर्ष करके हुए स्वइच्छा मौत की मांग कर रहा है और पंजाब सरकार इन्हें रोजगार देने की बजाए, बाजवा व पांडे जैसे सियासतदानों करोड़पति बेटों को सब इंस्पेक्टर, नायब तहसीलदार की नौकरी बांट रही है।

बेहद गरीबी के दौर में खेलों का अभ्यास करके देश को नेशनल व इंटरनेश्नल स्तर के तगमे दिलाने वाले खिलाड़ी आज धान लगाने के लिए मजबूर हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ऐसे खिलाड़ियों को कांट्रेक्ट बेस पर नौकरी देकर उनसे घिनौना मजाक कर रही है।

 

 

source link


Leave a Reply