Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब Traffic Police का बदला नाम, स्पेशल ट्रेनिंग के साथ मुलाज़िम नई ड्रेस में आएंगे नजर
Name of Punjab Traffic Police changed, employees will be seen in new dress with special training.

पंजाब Traffic Police का बदला नाम, स्पेशल ट्रेनिंग के साथ मुलाज़िम नई ड्रेस में आएंगे नजर

पंजाब : खबर है कि करीब 57 साल के बाद पंजाब ट्रैफिक पुलिस का नाम बदलकर सड़क सुरक्षा फोर्स किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार इसके लिए 1,597 कर्मचारी और अधिकारियों का चयन किया गया है। इसमें 300 महिलाएं भी हैं। यह फोर्स ट्रैफिक पुलिस से अलग एक नई वर्दी में नजर आएगी।जानकारी मुताबिक नवंबर के अंत में ट्रैफिक विंग कमान संभालेगी।

ट्रैफिक पुलिस वर्दी का रंग
ट्रैफिक पुलिस की बदली हुई वर्दी में शर्ट का कलर डार्क खाखी रखा गया है, वहीं पैंट का कलर डार्क ग्रे है। 1,597 कर्मचारी अधिकारियों की यह फोर्स इसी वर्दी में सभी जिलों में तैनात की जाएगी। नवंबर के पहले सप्ताह में ट्रैफिक पुलिस को यह वर्दी मिल जाएंगी। नवंबर के अंत में सभी जवान वर्दी पहन सड़कोें पर उतर जाएंगे। यह देश की पहली ऐसी ट्रैफिक फोर्स होगी, जो हाईटेक व्हीकल, बेहतर ट्रैनिंग के साथ सड़कों पर उतरेगी।

हाईवे पर पेट्रोलिंग के लिए 144 हाइटेक व्हीकल
यह देश की पहली ऐसी ट्रैफिक फोर्स होगी, जो हाईटेक व्हीकल, बेहतर ट्रेनिंग के साथ उतरेगी। हाईवे पर पेट्रोलिंग के लिए 144 हाइटेक व्हीकल होंगे। यह फोर्स सभी जिलों में तैनात की जाएगी। फोर्स के कर्मचारी नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और जिलों के भीडभाड़ इलाकों में विशेष तौर पर तैनात रहेंगे।

पंजाब की इस नई फोर्स को एडवांस नाइट विजन उपकरण भी दिए जाएंगे, ताकि सभी नाकों की रात की विजिबिल्टी बढ़ सके। इसके अंतर्गत फोर्स को ऐसे बैरिकेट्स उपलब्ध करवाएं जाएंगे, जिनमें रेड लाइट उपलब्ध होगी। ये बैरिकेट्स चार्जेबल होंगे, जिन्हें आसानी से दिन में चार्ज कर रात को इस्तेमाल किया जा सकेगा।

वर्दी पर लगेंगे रिफ्लेक्टर- नई वर्दी के कॉलर, बैज और आस्तीन में भी रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं, ताकि बल के जवान रात के समय दूर से ही सभी वाहन चालकों को दिख जाएं।


Leave a Reply