Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing कोल्ड ड्रिंक के गोदाम में लगी भीषण आग, गर्म होकर पटाखों की तरह फूटी बोतलें

कोल्ड ड्रिंक के गोदाम में लगी भीषण आग, गर्म होकर पटाखों की तरह फूटी बोतलें

पंजाब : पंजाब में गुरदासपुर के मेहर चंद रोड पर स्थित एक कोल्ड ड्रिंक और कन्फेक्शनरी गोदाम में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि गोदाम में रखी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें पटाखों की तरह फटने लगीं, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच और बीएसएफ की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। आग इतनी तेज थी कि बटाला से भी एक अतिरिक्त फायर ब्रिगेड गाड़ी बुलानी पड़ी। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस आग में गोदाम में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि नीचे की मंजिल आग की चपेट में नहीं आई, वरना नुकसान और भी बड़ा हो सकता था। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


Leave a Reply