Latest news
अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing सैलून में काम करने वाली युवती की गोली मारकर निर्मम हत्या, जाते हुए पिस्टल छाती पर रख गए हत्यारे
Retired Sub Inspector of Chandigarh Police brutally murdered his wife, police arrested

सैलून में काम करने वाली युवती की गोली मारकर निर्मम हत्या, जाते हुए पिस्टल छाती पर रख गए हत्यारे

अमृतसर: अमृतसर के मजीठा रोड ऋषि विहार गंडा सिंह वाला निवासी युवती की अज्ञात युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपितों ने पहले लड़की की छाती पर गोली मार उसकी हत्या की और फिर उसके बाद वही पिस्टल उसकी छाती पर रखकर चले गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपितों ने लड़की का शव गांव पंडोरी के नजदीक फेंक दिया। मृतक परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी सुबह 6 बजे के करीब मिली जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे।

फिलहाल थाना कंबो की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि उनकी लड़की अमनप्रीत कौर सैलून में काम करती थी। बुधवार शाम को उसका घर पर फोन आया था कि उसने किसी का फेशियल करने जाना है। 5 बजे के बाद उसका कोई फोन नहीं आया।

रात तक उसे फोन करते रहे, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। सुबह ही पुलिस का फोन आया था कि उनकी लड़की का शव पंडोरी के पास पड़ा हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की जल्द पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

source link


Leave a Reply