चंडीगढ़ : खबर है कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का आज होने वाला अंग्रेजी का पेपर अचानक एक घंटे पहले रद्द कर दिया। आपको बता दे इसके पीछे प्रबंधकीय कारण बताए गए, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि पेपर लीक हुआ है। विभाग के इस फैसले के बाद छात्रों में मायूसी देखने को मिली है।अंग्रेजी का पेपर दोपहर 2 बजे शुरू होना था। बता दे परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचे छात्रों ने सरकार को पेपर रद्द होने पर काफी कोसा। छात्रों ने बताया कि 1 बजे के बाद परीक्षा रद्द होने की उन्हें सूचना दी गई।