Latest news
AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्कर को किया गिरफ्तार भारी मात्रा में हेरोइन बरामद
punjab police arrested interstate drug smuggler recovered huge amount of heroin

पंजाब पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्कर को किया गिरफ्तार भारी मात्रा में हेरोइन बरामद

अमृतसर : गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों से बड़ी मात्रा में हेरोइन पकड़े जाने के बाद पंजाब पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह नशा तस्कर गुजरात एटीएस के 126 किलो हेरोइन मामले में वांछित था। आरोपी की पहचान राजबीर सिंह निवासी शहीद ऊधम सिंह नगर तरनतारन रोड अमृतसर के रूप में हुई है, जो लंबे समय से नशे का कारोबार कर रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए छेहरटा इलाके में किराये के मकान में रहता था।एसएसओसी की पुलिस टीम ने खुफिया अभियान के तहत राजबीर को अमृतसर शहर इलाके से गिरफ्तार किया। जांच के दौरान पुलिस टीमों ने आरोपी की टोयोटा ग्लैंजा कार से 128 ग्राम हेरोइन, 9,60,000 रुपए की ड्रग मनी और इलेक्ट्रॉनिक भार तोलने की मशीन भी बरामद की है।

जांच से पता चलता है कि आरोपी ड्रग तस्कर राजबीर अपने सहयोगी से हेरोइन की खरीद कर रहा था। जिसकी पहचान तरनतारन के पट्टी के प्रभजीत सिंह के रूप में हुई है मार्च के महीने में दोनों ने अलग-अलग जामनगर गुजरात की यात्रा भी की थी। राजबीर ने पुलिस से अपनी पहचान छिपाने के लिए सास राजवंत कौर को भी साथ ले लिया था, ताकि महिला को साथ देख कर पुलिस का शक उस पर ना जाए द्वारका गुजरात में एटीएस गुजरात ने मछुआरे अमीन को 2 मार्च, 2022 को गिरफ्तार किया था। अमीन के पास मछली पकड़ने वाली छोटी किश्ती थी। अमीन के पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में था। समुद्र के रास्ते आई 126 किलो की खेप को अमीन ने रिसीव किया था। जिसके बाद आरोपियों के नाम सामने आए थे। तब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमृतसर की गुरु नानक कॉलोनी निवासी सास राजवंत कौर को गिरफ्तार कर लिया था।

 


Leave a Reply