Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing फगवाड़ा में ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर , तीन युवकों की मौत, कार के उड़े चिथड़े

फगवाड़ा में ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर , तीन युवकों की मौत, कार के उड़े चिथड़े

पंजाब : दुखद खबर मिली है कि फगवाड़ा-लुधियाना हाईवे पर गांव चाचोकी के नजदीक भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार और टाटा 407 (ट्रक) के भी आमने-सामने भयानक टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के चिथड़े उड़ गए और गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

मृतकों की पहचान साहिल मोहम्मद (23) पुत्र कश्मीर मोहम्मद, दलजीत भट्टी (20) पुत्र अवतार चंद और अरमान मेहमी (17) पुत्र देस राज मेहमी निवासी मुठड्डा कलां, थाना फिल्लौर जिला जालंधर के रूप में हुई है। तीनों युवक फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र थे।घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गए। सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड कर ट्रैफिक को सूचारू करवाया।

मिली जानकारी अनुसार तीनों मृतक इटियोस कार नंबर पीबी 10 डीएस 5210 में फगवाड़ा से फिल्लौर की तरफ जा रहे थे। कार ओवर स्पीड होने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलटियां खाती हुई हाईवे के दूसरी तरफ फिल्लौर की तरफ से फगवाड़ा की तरफ आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस भीषण हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई।


Leave a Reply