Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब सरकार लेने जा रही अवैध कालोनियों पर सख्त एक्शन; अधिकारियों को दिए जांच के आदेश
Punjab government going to take strict action on illegal colonies; Orders for inquiry given to officers

पंजाब सरकार लेने जा रही अवैध कालोनियों पर सख्त एक्शन; अधिकारियों को दिए जांच के आदेश

चंडीगढ़ (ब्यूरो) : आम आदमी पार्टी (आप) की मान सरकार पंजाब में गैर-कानूनी तरीके से बनाई गई अवैध कालोनियों पर सख्त एक्शन लेने जा रही है । मिली जानकारी के अनुसार गैर-कानूनी कालोनियां काटने वालों के खिलाफ पंजाब सरकार ने अधिकारियों को जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि मान सरकार को इन अवैध कालोनियों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर पंजाब सरकार ने रुख अपना लिया है। पता यह भी चला है कि पंजाब की पिछली सरकारें ‘चन्नी सरकार’, ‘कैप्टन सरकार’ के समय यह कालोनियां धड़ाधड़ रैगुलर की गई थीं, जिनकी अब मान सरकार जांच करेगी।

आरोप यह भी लगे हैं कि पिछली सरकारों की मिलीभुगत के कारण ही यह कालोनियां काटी गई थीं, जोकि अब जांच में साफ होगा कि यह कालोनियां ‘चन्नी सरकार’ और ‘कैप्टन सरकार’ के कार्यकाल दौरान काटी गई या फिर ‘अकाली-भाजपा सरकार’ के कार्यकाल दौरान काटी गयी ।जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि इसमें कौन-कौन से अधिकारी और कौन-कौन से बिल्डर शामिल थे। इन कालोनियों में कई पूर्व नेताओं की शमूलियत भी सामने आई है, जिन पर अब सख्त एक्शन होने वाला है।

 


Leave a Reply