पंजाब : पंजाब के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ती ठंड के कारण आठ जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि राज्य में लगातार बढ़ रही ठंड और कोहरे को देखते हुए, बच्चों और स्टाफ की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में 7 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की जा रही हैं। अब राज्य के सभी स्कूल 8 जनवरी से पहले की तरह खुलेंगे।
ठंड और कोहरे के कारण पंजाब में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं, अब 8 जनवरी को खुलेंगे स्कूल
- Post author:Anurag Kondal
- Post published:December 31, 2025
- Post category:Punjab
- Post comments:0 Comments
Tags: Due to the cold weather and fog, school holidays in Punjab have been extended; schools will now reopen on January 8th.











