Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing Breaking News : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने लैंड पूलिंग पालिसी पर रोक लगाई

Breaking News : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने लैंड पूलिंग पालिसी पर रोक लगाई

पंजाब : पंजाब में किसानों के बढ़ते विरोध के बीच पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने लैंड पूलिंग स्कीम पर अस्थायी रूप से चार हफ्तों के लिए रोक लगा दी है। यह स्कीम सरकार की ओर से किसानों की ज़मीन लेकर उसे विकसित करने की योजना है, जिसमें बाद में ज़मीन का एक हिस्सा किसानों को वापस दिया जाता है।

सरकार का कहना है कि इससे क्षेत्र का विकास होगा और किसानों को भी लाभ मिलेगा। लेकिन कई किसान इसे ज़मीन अधिग्रहण जैसा बताकर इसका विरोध कर रहे हैं। उन्हें डर है कि उनकी ज़मीन जबरन छीनी जा सकती है और उनका अधिकार हनन हो सकता है। किसानों की इन चिंताओं को देखते हुए कोर्ट ने बुधवार को एक दिन की रोक लगाई थी और पंजाब सरकार से जवाब मांगा था। गुरुवार को सुनवाई में हाईकोर्ट ने इस योजना पर फिलहाल चार हफ्तों की रोक लगा दी है।

इस फैसले से किसानों को राहत मिली है, जबकि सरकार की योजना को बड़ा झटका लगा है। अब सबकी नजरें कोर्ट की अगली सुनवाई पर लगी हैं, जब इस योजना का आगे का रास्ता तय होगा।


Leave a Reply