Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में अब नाइट कर्फ्यू रात 8 बजे से, संडे को मिनी लॉकडाउन, पढ़े सारी जानकारी
Now night curfew in Punjab from 8 pm, mini lockdown on Sunday, read all information

पंजाब में अब नाइट कर्फ्यू रात 8 बजे से, संडे को मिनी लॉकडाउन, पढ़े सारी जानकारी

चंडीगढ़ (सनी ) : पंजाब सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गाइडलाइन में कुछ बदलाव किया है। राज्य में कर्फ्यू अब रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगा। पहले कर्फ्यू रात नौ बजे से था। इसके अलावा पंजाब में सभी जिम, बार, सिनेमा हाल, कोचिंग सेंटर, स्पा, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 20 से 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे।होटल व रेस्टोरेंट खुलेंगे, लेकिन केवल टेक अवे के लिए। नई गाइडलाइन के मुताबिक पंजाब में रविवार को माल, दुकानें और बाजार बंद रहेंगे। सरकार ने रविवार की बंदी को मिनी लॉकडाउन का नाम दिया है।वहीं शादी और अंतिम संस्कार में सिर्फ 20 लोग ही शामिल होंगे।

 

पहले कयास लगाए जा रहे थे कि पंजाब सरकार दिल्ली और राजस्थान में लॉकडाउन के बाद राज्य में लॉकडाउन या वीकेंड लॉकडाउन लगा सकती है, लेकिन पंजाब सरकार ने ऐसा कदम नहीं उठाया। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कोविड को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक में लॉकडाउन नहीं लगाने का फैसला किया। अलबत्ता कुछ सख्ती जरूर की है। मोहाली में बढ़ते केसों को देखते हुए बुधवार रामनवमी केे दिन लॉकडाउन रहेेेेगा।

नई कोविड गाइडलाइन के अनुसार राज्य में बड़ी सभाओं से आने वाले लोगों के पांच दिन के लिए खुद को करना होम क्वारंटाइन करना होगा। पंजाब सरकार ने प्राइवेट लैब में आरटी-पीसीआर की जांच की कीमत में भी कटौती की है। अब लोगों को इसके लिए 300 रुपये देने होंगे। पहले 450 रुपये की राशि निर्धारित थी।

 

source link


Leave a Reply