Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing मान सरकार का पंजाबियों को बड़ा तोहफा, आसान रजिस्ट्री की शुरूआत

मान सरकार का पंजाबियों को बड़ा तोहफा, आसान रजिस्ट्री की शुरूआत

मोहाली : पंजाब के CM भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के लोगों को बड़ा तोहफा देते हुए मोहाली में आसान रजिस्ट्री की शुरूआत की। आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी उनके साथ मौजूद थे। इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है और आज से रजिस्ट्रेशन आसान हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री कराने वाले लोग पोर्टल पर जाकर अपने ड्राफ्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें कलेक्टर रेट या खसरा नंबर जो भी होगा, सब आएगा। 48 घंटे के भीतर सब-रजिस्टरार इस पर एतराज कर सकते हैं। यदि इस अवधि में कोई एतराज न प्राप्त हुआ तो रजिस्ट्री को वैध माना जाएगा। यदि कोई आपत्ति होगी तो वह तुरंत व्हाट्सएप पर संबंधित व्यक्ति तक पहुंच जाएगी। उन्हें अपनी आपत्तियां स्पष्ट करने का अवसर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। लोग सेवा केंद्र पर जाकर भी रजिस्ट्री लिखवा सकते हैं। इसकी फीस 550 रुपए है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रजिस्ट्री के बारे में लोगों को व्हाट्सएप पर सभी संदेश मिलते रहेंगे। उन्होंने कहा मोहाली में यह काम शुरू कर दिया है और अगले 2-3 महीने में यह काम पूरे पंजाब में शुरू हो जाएगा। लोग जिले की किसी भी तहसील या उप-तहसील में जाकर रजिस्ट्री करवा सकते हैं। यदि कोई गलत रजिस्ट्री हुई तो उसके लिए डिप्टी कमिश्नर जिम्मेदार होगा। इसलिए रिश्वत तो नहीं ली जाएगी, लेकिन जो फीस तय की गई है, वही ली जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब की गारंटी दी थी और आज उन्होंने उस दिशा में पहला सीढी चढ़ गए हैं।


Leave a Reply