Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के यूट्यूबर जसबीर सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पंजाब के यूट्यूबर जसबीर सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

चंडीगढ़ : मोहाली की एक अदालत ने जासूसी के आरोप में गिरफ्तार पंजाब के यूट्यूबर जसबीर सिंह को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है । दो दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद जसबीर सिंह को अदालत में पेश किया गया था। चार जून को गिरफ्तारी के बाद उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था जिसे बाद में दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया था। सिंह के वकील मोहित धूपर ने कहा कि उसे 23 जून को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।


रूपनगर जिले के महलान गांव का रहने वाला जसबीर सिंह उर्फ जान महल (41) एक यूट्यूब चैनल जान महल चलाता था जिसके 11 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। वह यात्रा और खाना पकाने के वीडियो ब्लॉग पोस्ट करता था। सिंह पर पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में न्यायिक हिरासत में भेजी गयी हरियाणा की इंफ्लुएंसर ज्योति मल्होत्रा के साथ निकट संपर्क में होने का आरोप है। हालांकि, सिंह के परिवार ने कहा कि वह निर्दोष है और दावा किया कि 10 दिनों से अधिक समय तक पुलिस के साथ सहयोग करने के बावजूद उसे गिरफ्तार किया गया।


Leave a Reply