Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में 50 बम आए, 18 फट चुके… कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के बयान पर भड़के CM मान

पंजाब में 50 बम आए, 18 फट चुके… कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के बयान पर भड़के CM मान

पंजाब : कांग्रेस नेता और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा एक बयान के चलते विवादों में आ गए हैं। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं. उनके एक बयान से राज्य में सियासी बवाल मच गया है. जिसके बाद अब बाजवा पर FIR दर्ज होने का खतरा मंडरा रहा है. बाजवा ने दावा किया था कि पंजाब में 50 बम आए हैं, जिनमें से 18 फट चुके हैं और 32 अभी बाकी हैं. बाजवा ने कहा था कि इन्हीं में से एक बम का इस्तेमाल बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर पर धमाके के लिए किया गया.

कांग्रेस नेता ने ये बात एक पंजाबी चैनल को दिए अपने इंटरव्यू के दौरान कही थी. बाजवा के इस बयान के बाद पंजाब पुलिस काउंटर इंटेलिजेंस की टीम रविवार (13 अप्रैल ) को उनके चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-8 आवास पर पहुंची. इस दौरान उनके बयान के सोर्स को लेकर पूछताछ की गई. हालांकि पुलिस का दावा है कि प्रताप सिंह बाजवा ने पूछताछ में सहयोग नहीं किया.उन्होंने कोई भी जानकारी से मना कर दिया.

बाजवा के बयान पर भड़के CM मान
वहीं सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाजवा के बयान को गैर-जिम्मेदाराना करार देते हुए उन पर जमकर निशाना साधा और सवाल उठाए. उन्होंने सवाल किया कि बाजवा को यह जानकारी कहां से मिली. न तो इंटेलिजेंस के पास ऐसी कोई सूचना है और न ही केंद्र सरकार की ओर से कोई जानकारी आई है. सीएम ने कहा कि बाजवा को इस बारे में पंजाब पुलिस को बताना चाहिए कि बम कहां हैं, अगर यह बात झूठ है तो क्या वो पंजाब में ऐसे बयान देकर आतंक फैलाना चाहते हैं.मान ने कहा कि अगर बाजवा के बयान का उद्देश्य केवल दहशत फैलाना है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.


Leave a Reply