Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing अमेरिका से डिपोर्ट हुए 119 भारतीयों को रिसीव करने के लिए पंजाब के CM भगवंत मान अमृतसर पहुंचे

अमेरिका से डिपोर्ट हुए 119 भारतीयों को रिसीव करने के लिए पंजाब के CM भगवंत मान अमृतसर पहुंचे

अमृतसर : पंजाब के CM भगवंत मान अमेरिका से डिपोर्ट हुए 119 भारतीयों को रिसीव करने के लिए अमृतसर पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंत्रालय द्वारा जानकारी मिली है कि रात 10 बजे तक विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विमान में कुल 67 पंजाबी सवार हैं।सी.एम. मान ने कहा कि 119 लोगों में से कई लोगों को लेने के लिए उनके घर से परिजन आए होंगे और पंजाब सरकार की गाड़ियां भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के अलावा अन्य राज्यों के डिपोर्ट हुए लोगों के लिए रिहायश और खाने का प्रबंध किया गया है। उन्होंने कहा कि अमृतसर गुरु रामदास जी की भूमि है जहां हर रोज 1 लाख लोग लंगर छकते हैं। यहां से कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री मान ने आगे कहा कि अमृतसर को ही क्यों विमान लैंड करने के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका की फ्लाईट के लिए दिल्ली जाना पड़ता है तो अमृतसर से केंद्र सरकार अमेरिका के लिए फ्लाइट क्यों नहीं शुरू कर देती। सी.एम. मान ने कहा कि केंद्र सरकार को यह पता होना चाहिए कि दूसरे देश अपने जहाज भेज रहा है फिर अमेरिका का जहाज ही क्यों भारत आ रहा है। हमारा जहाज भी अमेरिका जा सकता था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो डिपोर्ट होकर लोग आ रहें हैं उसके साथ अच्छा व्यवहार किया जाएगा और एजेंटों के बारे में पता किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी करने वाले एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply