Latest news
जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद?

India Living News

Hot News
You are currently viewing दो सगे भाइयों ने एक साथ ही दुनिया को कहा अलविदा, ये वजह आई सामने
Two real brothers said goodbye to the world together, this reason came to light

दो सगे भाइयों ने एक साथ ही दुनिया को कहा अलविदा, ये वजह आई सामने

पंजाब : दुखद खबर है कि तरनतारन में दो सगे भाई एक साथ ही दुनिया को अलविदा कह गए। मिली जानकारी अनुसार रात को सोते वक्त दोनों भाइयों को सांप काट गया। हालांकि परिवार दोनों को अस्पताल भी लेकर गया, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीँ परिवार और गांव में मातम है। माता- पिता समझ नहीं पा रहे, उनके साथ एक ही रात में क्या हुआ और पूरा परिवार ही उजड़ गया।

यह हादसा तरनतारन में ब्यास के साथ लगते गांव मुंडापिंड का बताया जा रहा है। मरने वाले दोनों सगे भाइयों की पहचान गुरदिता सिंह (8) और प्रिंसपाल सिंह (10) के रूप में हुई है। परिवार ने बताया कि रात को दोनों भाई हंसते-खेलते सोए थे। सुबह 5 बजे नींद खुली तो एक भाई ने अपने कान पर दर्द की शिकायत की तो दूसरे ने अपनी कलाई पर। दोनों के कान व कलाई सूज गई थी।

यह देख परिवार घबरा गया। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था, तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों को सांप ने काटा है।परिवार ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका इलाज भी शुरू कर दिया था, लेकिन देर हो चुकी थी। दोनों भाइयों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।गांव वालों ने सरकार से परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।


Leave a Reply