Latest news
सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing चंडीगढ़ में कांग्रेस व AAP पार्टी को झटका , BJP की उम्मीदवार बनी मेयर

चंडीगढ़ में कांग्रेस व AAP पार्टी को झटका , BJP की उम्मीदवार बनी मेयर

चंडीगढ़ : बीजेपी की उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला ने चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव में जीत हासिल की है। इसके साथ ही, चंडीगढ़ को अपना नया मेयर मिल गया है। हरप्रीत बबला ने चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेयर पद पर अपनी सफलता पाई। उन्होने कांग्रेस और आप गठबंधन की प्रत्याशी प्रेमलता को शिकस्त दी है।यह जीत बीजेपी के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, और पार्टी ने इस चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत की है।

बता दें कि मेयर बनने के लिए 19 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। भाजपा ने वार्ड नंबर-10 से पार्षद हरप्रीत कौर बबला और आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रेम लता को उम्मीदवार बनाया था। दरअसल, चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव में बीजेपी की उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला को 36 में से 19 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार को 17 वोट मिले। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को मिलाकर कुल 20 वोट थे। इस प्रकार, बीजेपी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए मेयर पद पर अपनी जीत सुनिश्चित की।


Leave a Reply