Latest news
सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का पाकिस्तानी डॉन से बात करने का कथित वीडियो हुआ वायरल

जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का पाकिस्तानी डॉन से बात करने का कथित वीडियो हुआ वायरल

नेशनल न्यूज़ : बड़ी खबर है कि गुजरात जेल में बंद कुख्यात गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई का एक वीडियो कॉल वायरल हो रहा है, जिसमें वो पाकिस्तान के डॉन शहजाद भट्टी से बात करता नजर आ रहा है। जेल में कैद लॉरेंस का यह वीडियो सामने आने से सनसनी फैल गई है। जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को वीडियो कॉल में कुख्यात पाकिस्तानी डॉन को बकरीद की शुभकामनाएं देते देखा गया। इसका मतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई ने 16 जून 2024 को पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी को फोन किया था। लॉरेंस बिश्नोई का वीडियो कॉल 17 सेकंड का है और इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई औपचारिक बयान नहीं आया है। ऐसे में उनके वीडियो कॉल से एजेंसियां ​​भी सतर्क हो गई हैं। हालांकि अब तक इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है।

बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस फिलहाल गुजरात की अहमदाबाद जेल में बंद है। इस वीडियो कॉल में लॉरेंस भट्टी को ईद की मुबारकबाद देता दिखाई दे रहा हैं। इस पर भट्टी कहता है कि ये आज की बात नहीं है, यह आज दुबई आदि में है, यहां कल पाकिस्तान में ईद मनाई जाएगी। इस पर लॉरेंस ने पूछा कि क्या आज पाकिस्तान में नहीं है, इस पर भट्टी ने कहा कि नहीं…नहीं आज नहीं है। अन्य देशों में यह आज है लेकिन पाकिस्तान में कल होगी।’ हालांकि ये वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई।


Leave a Reply