Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing कटरा में श्री माता वैष्णो देवी मार्ग पर हुआ लैंड स्लाइड, 2 महिला श्रद्धालुओं की मौत

कटरा में श्री माता वैष्णो देवी मार्ग पर हुआ लैंड स्लाइड, 2 महिला श्रद्धालुओं की मौत

कटरा : खबर है कि सोमवार को श्री माता वैष्णो देवी मार्ग पर लैंड स्लाइड हुआ है. इस हादसे में 2 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. वहीँ
इस वजह से यात्रा थोड़े समय के लिए बाधित हुई ,लेकिन पुराने ट्रैक से यात्रा को फिर से जारी किया गया.

जानकारी मिली है कि यह लैंड स्लाइड वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पंक्षी मार्ग पर हुई है. अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजकर 35 मिनट पर भवन से तीन किमी आगे पंछी के पास भूस्खलन हुआ, जिससे लोहे के ढांचे का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया.मंदिर तक जाने के लिए यह नया रास्ता बनाया गया था, हालांकि इसके बाधित होने के बाद यहां से यात्रियों को आगे जाने से रोक दिया गया है. इसकी जगह फिलहाल पुराने ट्रैक से यात्रा जारी है. पंक्षी हेलीपैड के पास ही लैंड स्लाइड हुआ है जिसकी वजह से यहां पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

लैंड स्लाइड के बाद यात्रियों को सतर्क रहने की अपील की गई है.


Leave a Reply