Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing Jalandhar : CP स्वपन शर्मा के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च
Jalandhar: Under the leadership of CP Swapan Sharma, Commissionerate Police took out flag march in the city.

Jalandhar : CP स्वपन शर्मा के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च

जालंधर : आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने आज सीपी स्वपन शर्मा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च निकाला। जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना पुलिस का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पूरे शहर में सतर्कता बढ़ा दी गयी है और इसी के अनुरूप फ्लैग मार्च भी आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि फ्लैग मार्च के लिए शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल और सीएपीएफ तैनात की गई है।पुलिस आयुक्त ने कहा कि पूरे शहर को मॉडल टाउन, वेस्ट, सेंट्रल और नॉर्थ सब डिविजन समेत चार जोन में बांटा गया है।

उन्होंने बताया कि एडीसीपी जोन-2 आदित्य, एडीसीपी ऑपरेशन व सिक्योरिटी चंद सिंह, एडीसीपी जोन-1 गुरप्रताप सिंह सहोता और एसीपी सतिंदर कुमार सहित विभिन्न अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च मसंद चौक, श्री गुरू रविदास चौक, ज्योति चौक, पठानकोट से शुरू हुआ। स्वप्न शर्मा ने कहा कि मार्च में स्टेशन हाउस अधिकारी (एसएचओ), प्रभारी पुलिस चौकी (आई/सी पीपी), संबंधित स्टेशन बल, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली (ईआरएस), और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) शामिल थे।उन्होंने बताया कि इस मार्च में करीब 800-900 पुलिसकर्मी शामिल हुए। स्वपन शर्मा ने कहा कि सुरक्षा की गहन समीक्षा की गई और पुलिस को आगामी चुनावों के लिए उठाए गए सुरक्षा उपायों से अवगत कराया गया।


Leave a Reply