Latest news
नेपाल में भीषण बाढ़ से मची तबाही, गांव-पुल-गाड़ियां सब बह गए हरियाणा में दिन दहाड़े बुटीक संचालिका की गला काटकर हत्या , घटना CCTV में हुई कैद जालंधर में पत्रकार से हथियारों के बल पर लूट की वारदात , लुटेरे सोने की दो अंगूठियां और कैश लेकर फरार जालंधर में भगवान महावीर मार्ग का भव्य उद्घाटन, इंसानियत दा फैन एसोसिएशन ने स्मृति स्तंभ शहरवासियों क... जालंधर के मॉडल टाउन में दो कारों की टक्कर , इनोवा कार दुकान में जा घुसी 27 अगस्त को पंजाब बंद : जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई

India Living News

Hot News
You are currently viewing भीषण गर्मी में बिजली पानी को लेकर तरसे शिव नगर वासी, पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
People of Shiv Nagar yearn for electricity and water in the scorching heat, protest against the Punjab government

भीषण गर्मी में बिजली पानी को लेकर तरसे शिव नगर वासी, पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

जालंधर 23 मई  : पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के 1 बरस बीत चुका है और सरकार द्वारा पंजाब वासियों को 24 घंटे बिजली पानी देने का जो दावा किया था वह दावा खोखला साबित हो रहा है, ऐसा ही एक दृश्य वार्ड नंबर 78 के अंतर्गत पड़ते शिवनगर नागरा में देखने को मिला जहां 15 घंटे से बिजली सप्लाई ठप है जिसके चलते शिवनगर वासियों ने बिजली बोर्ड और पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सरकार को चेतावनी दी कि उनके वार्ड में बिजली पानी दुरुस्त नहीं किया तो बिजली बोर्ड के दफ्तर में जाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। मोहल्ला निवासी प्रधान नौशाद आलम, अहमद खान निषाद हीरा पटेल मोहम्मद अकबर मोहम्मद मुस्तफा मोहम्मद समीर धर्मदेव कुमार राजू भाई गुलफाम भाई एमडी नौशाद मोहम्मद मुस्तफा मोहम्मद गुलफाम मोहम्मद अकबर मोहम्मद अब्दुल मोहम्मद याकूब ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके मोहल्ले में पिछले 15 घंटे से बिजली पानी नहीं है इस संबंध में कई बार बिजली बोर्ड के ऑफिस और नगर निगम दफ्तर शिकायत की गई लेकिन उनकी तरफ से कोई समाधान नहीं किया गया। प्रधान नौशाद आलम ने बताया कि शिवनगर नागरा में एकमात्र बिजली का ट्रांसफार्मर लगा है वह इतना लोड नहीं खींच रहा जिसके चलते आए दिन बिजली की तारे जल जाते हैं जिस कारण बिजली नहीं मिल रही इस संबंध में कई बार शिकायत दर्ज करा चुके हैं लेकिन कार्रवाई जीरो है।


Leave a Reply