Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing बंद होगी गुरुघरों में सिरोपा देने की प्रथा, SGPC का बड़ा फैसला
The practice of giving siropa in gurughars will be stopped, big decision of SGPC

बंद होगी गुरुघरों में सिरोपा देने की प्रथा, SGPC का बड़ा फैसला

पंजाब : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार हुई कार्यकारिणी कमेटी की बैठक में गुरुद्वारा साहिब में सिरोपे देने की प्रथा को बंद करने और इससे होने वाली वित्तीय बचत को सिख युवाओं के शैक्षणिक विकास पर खर्च करने का निर्णय लिया गया है। इस फैसले के तहत सिरोपा देने के सामान्य प्रयोग पर रोक लगाते हुए इसे केवल धार्मिक हस्तियों, नगर कीर्तन के दौरान पांच प्यारों, रागियों और धार्मिक प्रचारकों तक ही सीमित कर दिया गया है।

एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी श्री अमृतसर से भी अपने यूट्यूब व फेसबुक चैनलों के माध्यम से गुरबाणी प्रसारित करने का भी निर्णय लिया है। इसे कमेटी ने मंजूरी दे दी है। धामी ने कहा कि संगत की गुरुद्वारा शहीद गंज बाबा दीप सिंह जी में बहुत श्रद्धा है। यहां अपना वेब चैनल स्थापित कर सीधा गुरबाणी प्रसारण संगत तक नियमित रूप से पहुंचाया जाएगा। श्री हरमंदिर साहिब में आधुनिक तकनीक का साउंड सिस्टम भी लगाया जाएगा जिस पर काम शुरू कर दिया गया है।


Leave a Reply