भारतीय महिला टीम ने आज यानि शनिवार को एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 8 विकेट से मात देकर टूर्नामेंट अपने नाम कर देश विदेश में अपना नाम रोशन कर लिया है। भारत ने आठ सत्र में 7वीं बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। वहीं इस उपलब्धि पर अब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर भारतीय महिला टीम को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत, Asia Cup Final में, हमारी लड़कियों ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर सातवीं बार एशिया कप पर कब्जा किया और 6 साल बाद फिर से एशिया कप जीता। टीम की कप्तान और पंजाब के शान हरमनप्रीत समेत पूरी टीम को बधाई।