Viral Video : चीन में एक सर्कस ने ऐसा अजीबोगरीब ऑफर निकाला, जिसे लेकर अब सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है. ऑफर के अनुसार, कोई भी शख्स 235 रुपये देकर अपने बच्चों को सर्कस के बाघों की सवारी करा सकता है. जाहिर है, पढ़कर आप चौंक गए होंगे. लेकिन उससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि कई माता-पिता ऐसा करने के लिए तैयार भी हो गए. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर यकीनन आपके होश उड़ जाएंगे.
#China On December 7, 2023, the Guangxi Circus performed. Children could pay $2.79 to ride on the back of a tiger and take a photo. The circus denied that the tiger was anesthetized and only stated that it was tied up.#tiger#AnimalCruelty#BoycottChinapic.twitter.com/NH2YCNhfLX
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, मामला गुआंग्शी प्रांत के टियानडॉन्ग काउंटी का है. जहां एक सर्कस की ओर से न केवल बाघों के करतब दिखाए जा रहे हैं, बल्कि लोगों को यह भी ऑफर दिया जा रहा है कि अगर वे 20 युआन यानी लगभग 235 रुपये का भुगतान करते हैं, तो वे अपने बच्चों को बाघों के ऊपर बैठाकर फोटो खिंचवा सकेंगे. वायरल हुई वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि बाघ के पिछले पैर रस्सी से बंधे हुए हैं, जबकि आगे के पांव खुले हुए हैं. ऐसे में किसी भी अनहोनी की आशंका है.
एक्स हैंडल @Ellis896402 से शेयर हुई क्लिप में दिखाया गया है कि पिंजरे में बाघ के सामने एक फोटोग्राफर बैठा हुआ है. वहीं, बाघ पर बैठाकर फोटो खिंचवाने के लिए बच्चों की लाइन लगी हुई है. इसके बाद एक-एक कर सभी खूंखार जानवर पर बैठकर फोटो खिंचवाते हैं. इस वीडियो को देखकर जहां लोगों के होश उड़ गए हैं, वहीं पब्लिक उन मां-बाप को भी खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं जो सर्कस के बेतुके ऑफर के लिए अपने बच्चों की जान दांव पर लगाने के लिए तैयार हो गए.
जांच के बाद, प्राधिकरण ने ऐसे परफोर्मेंश को तत्काल बंद करने के लिए नोटिस जारी किया है और सर्कस संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. सर्कस अब बंद हो गया है, लेकिन वीडियो पर ऑनलाइन रिएक्शन जारी है.