ट्रेंडिंग न्यूज़ : हाथी को सबसे बुद्धिमान जानवरों में से एक माना जाता है. हाथी की ऐसी ही बुद्धिमानी का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुसांता नंदा (IFS Officer Susanta Nanda) ने एक्स पर शेयर किया है, जिसमें एक हाथी, पशु गलियारे की सीमा पर लगाए गए बाड़ को तोड़ने की कोशिश कर रहा है. हाथी पहले तो अपने पैरों को बढ़ा कर इस घेरे को तोड़ने की कोशिश करता है, लेकिन जब वह इसमें सफल नहीं हो पाता, तो फिर चालाकी दिखाते हुए कुछ ऐसा करता है, जिसे देख लोग हैरान हैं.
This is why elephants are regarded as one of the most intelligent mega herbivores😊😊 We can break their corridors, but we can’t stop their spirit & their gifted talent💕💕 pic.twitter.com/CZrRpPxOcJ
वीडियो में देखा जा सकता है कि, हाथी इस तार के घेरे को पार करने के लिए एक छोटे से पेड़ को पुल के रूप में इस्तेमाल करता है. हाथी के एक छोटे से धकके से पेड़ गिर पड़ता है, फिर वह उसे जमीन पर गिरा देता है और गिरे हुए पेड़ को पुल की तरह इस्तेमाल करता है और तारों को पार कर दूसरे ओर पहुंच जाता है.