ट्रेंडिंग : चीन में एक पेट्रोल पंप पर दुर्घटना का चौंकाने वाला वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है यह घटना एक ड्राइवर की छोटी सी गलती के कारण हुई है, जिससे फिलिंग स्टेशन पर अचानक आग लग गई.
आग लगते ही वहां दहशत फैल गई, कई लोगों ने जल्दबाजी में अपने वाहन छोड़ दिए, जबकि पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और आग बुझाने वाले यंत्रों की मदद से आग बुझा दी. यह वायरल वीडियो चीन का बताया जा रहा है। वीडियो के मुताबिक, किसी के नुकसान की कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. वहीँ पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की सूझ-बूझ की इंटरनेट पर यूजर्स खूब सराहना कर रहे हैं.