Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में लाइनमैन की बिजली की तारों से करंट लगकर मौत, फाल्ट ठीक करने चढ़ा था पोल पर
Lineman dies of electrocution in Jalandhar, had climbed on the pole to fix the fault

जालंधर में लाइनमैन की बिजली की तारों से करंट लगकर मौत, फाल्ट ठीक करने चढ़ा था पोल पर

जालंधर : खबर मिली है कि जालंधर के उपमंडल भोगपुर के तहत आते गांव लड़ोई में एक लाइनमैन की बिजली तारों से करंट लगकर मौत हो गई। हैरानी की बात तो यह है कि लाइनमैन 2 घंटे तारों पर लटका रहा और उसके शरीर से धुआं निकलता रहा. लेकिन सूचना के बावजूद उसे पोल से नीचे उतारने के लिए कोई नहीं आया।

वहीँ गांव वालों ने कहा कि जिस लाइनमैन की मौत हुई है उसका नाम पवित्र सिंह (40) निवासी गांव भटनूरा लुबाना था। अक्सर इलाके में बिजली का फाल्ट पड़ने पर लोग पवित्र को अपने साथ ले जाते थे। शनिवार को भी लाइनों में कोई फाल्ट आ गया और वह उनसे ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था। करंट लगने से वह तारों पर ही गिर गया और उनमें फंसा रहा।

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि पवित्र सिंह बिजली महकमे में ठेके पर कच्चा मुलाजिम था। जेई अमरजीत सिंह ने कहा कि फाल्ट आने पर जब पवित्र पोल पर चढ़ा तो पीछे से बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई थी। पीछे से किसी ने बिजली सप्लाई चालू कर दी। उन्होंने कहा कि जिसने भी ऐसा किया है उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 


Leave a Reply