Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing कमलदेव जोशी ने बावा हैनरी के समर्थन में रखी बैठक में इलाका निवासियों में दिखा भारी उत्साह
Kamaldev Joshi showed great enthusiasm among the residents of the area in the meeting held in support of Bawa Henry

कमलदेव जोशी ने बावा हैनरी के समर्थन में रखी बैठक में इलाका निवासियों में दिखा भारी उत्साह

जालंधर : आज वार्ड नंबर 69 में पड़ते रोज गार्डन इलाके में एक विशेष बैठक का आयोजन श्री कमल देव जोशी जी के निवास स्थान पर किया गया। बड़ी संख्या में इलाका निवासियों के आने से यह बैठक ना होकर एक रैली के रुप में बदल गई।

जहां जालंधर नोर्थ के विधायक बावा हैनरी पहुंचे।विधायक बावा हैनरी ने चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने व क्षेत्र की जनता की समस्याएं दूर करने हेतु कार्यकर्ताओं के सुझाव लिए।

उन्होंने इलाका निवासियों को आने वाली मुश्किलों तथा उन को दूर करने के सुझाव भी सुने। बावा हैनरी ने बताया जो कार्य इस कार्यकाल के दौरान अधूरे रह गए हैं उनको वह आने वाले समय में पूरा करेंगे। इलाका निवासियों ने उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हमको एक ऐसा युवा नेता मिला है जो जानता है कि आम आदमी को अपने जीवन काल में किन मुश्किलें का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि जो प्रोजेक्ट कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किए गए हैं उनका रिजल्ट आने वाले समय में पंजाब के लोगों को जल्द देखने को मिलेगा।

श्री बावा हैनरी ने बताया कि जो प्रोजेक्ट वर्तमान समय में बल्टन पार्क में चल रहा है उसके पूरा होने पर बच्चों को अंतरराष्ट्रीय तकनीक से पढ़ाई उपलब्ध होगी वहीं बल्टन पार्क में कई तरह के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनने से खेलों में में भारत का नाम रोशन होगा। उन्होंने आगे बताया कि पेयजल की समस्या तथा गार्बेज की समस्या से शहर को मुक्त करने के जो प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं। इस मौके पर कमल देव जोशी तथा इलाका निवासियों द्वारा बावा हैनरी जी का स्वागत किया गया तथा उनको सम्मानित करते हुए धन्यवाद किया गया। श्री जोशी ने कहा कि अवतार हैनरी की तरह जूनियर बावा हैनरी भी समय समय पर जनता को आने वाली मुश्किलों को हल करते आ रहे हैं तथा इलाका निवासी चाहते हैं कि बावा हेनरी जी फिर एक बार विधायक बन रहते कामों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि यह हीरा एक बार हाथ से छूट गया तो दौबारा मिलना मुश्किल हो जाएगा। इलाका निवासियों ने बावा हैरी को विश्वास दिलाया कि हम सब आप को बहुत बड़ी लीड के साथ जिताएंगे।
आज की बैठक में पार्षद सरफो देवी, राज कुमार कामरेड, कंचन ठाकुर जिला महिला कांग्रेस कमेटी प्रधान, सारिका भारद्वाज महासचिव पीपीसीसी, अंजली सहोता, रमित, बाजवा जी, हनी कैंद, सोंधी एसडीओ, यश पाल, मीना सुरी, हरमेश थापर, मिथलेश कुमार, शीली देवी, आशा रानी, निर्मला, राज कुमार, हरमिन्द्र कौर, मिन्टू कश्यप, अश्वनी जोशी, चंदन सोनी, अमित अग्रवाल, हरीश भारद्वाज, सुरजीत सिंह, हैरी बल्ल, मानिक जैन, दक्ष जैन, कृष्ण कुमार, संदीप सोनू, परमजीत पम्मा तथा अन्य शामिल हुए।

 


Leave a Reply