Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर उपचुनाव में सिद्धू मूसेवाला की ‘एंट्री’, पिता बलकौर सिंह ने शुरू की इंसाफ यात्रा
Sidhu Musewala's 'entry' in Jalandhar by-election, father Balkaur Singh started the journey of justice

जालंधर उपचुनाव में सिद्धू मूसेवाला की ‘एंट्री’, पिता बलकौर सिंह ने शुरू की इंसाफ यात्रा

जालंधर : जालंधर लोकसभा उपचुनाव में शुक्रवार को पंजाबी सिंगर ‘सिद्धू मूसेवाला की एंट्री’ हो गई। मूसेवाला के लिए इंसाफ यात्रा शुरू की गई। उनके माता और पिता बलकौर सिंह बड़ा पिंड (फिल्लौर) और रुड़का कलां से जस्टिस फॉर सिद्धू मूसेवाला मार्च निकालने के लिए पहुंचे।

मूसेवाला के पिता ने लोगों को भावुक होते हुए कहा कि उनके होनहार बेटे शुभदीप को मारने वाले उनके घर के आसपास घूमते रहे और उन्हें पता तक नहीं चल पाया। उन्होंने कहा कि सरकार को सब पता था। स्टेट में दो लोगों को धमकी मिली थी, जिसमें उनका बेटा भी शामिल था।

उन्होंने कहा दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने पंजाब सरकार को चिट्ठी भी निकाली थी कि मूसेवाला को बहुत ज्यादा खतरा है। बावजूद इसके उनके बेटे की सुरक्षा को कम कर दिया गया। इसकी सूचना भी सोशल मीडिया पर डाल दी गई। सुरक्षा कम होने का पता चलते ही दुश्मनों ने अगले ही दिन उनके बब्बर शेर जैसे बेटे की बेरहमी से गोलियां मारकर कर हत्या कर दी।

बलकौर सिंह ने कहा कि हमारा खुशहाल परिवार था। परिवार में हम तीन लोग ही थे। चाहता तो मेरा बेटा भी विदेश में कहीं सेटल हो जाता। हम भी बादशाह वाली जिंदगी जी सकते थे, लेकिन उसे अपनी धरती, देश से प्यार था। उसने अपने गांव को तरजीह दी। उन्होंने कहा कि वह पिछले 11 महीने से अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए भटक रहे हैं।


Leave a Reply