Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में गुरुद्वारे में हुई बेअदबी , आरोपी युवक ने श्री गुरुग्रंथ साहिब के सामने पाठियों को मारे थप्पड़
sacrilege-in-punjab-roopnagar-gurudwara-kotwali-sahib-morinda

पंजाब में गुरुद्वारे में हुई बेअदबी , आरोपी युवक ने श्री गुरुग्रंथ साहिब के सामने पाठियों को मारे थप्पड़

पंजाब : बड़ी खबर है कि पंजाब में गुरुदवारा साहिब में बेअदबी की घटना सामने आई है। बता दे यहां एक केशधारी युवक ने गुरुद्वारे के अंदर घुसकर पाठ कर रहे ग्रंथियों को अचानक पीटना शुरू कर दिया। यह घटना सोमवार को रोपड़ जिले के मोरिंडा में हुई। घटना के बाद गुरुद्वारे में मौजूद लोगों ने बेअदबी करने वाले युवक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर डाली। संगत युवक को घसीटते हुए गुरुद्वारे से बाहर ले गई।

घटना के बाद इलाके के लोगों ने मोरिंडा में सड़क पर धरना शुरू कर दिया। बेअदबी की इस घटना के बाद मोरिंडा में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। युवक ने यह हरकत क्यों की? इसका पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। गुरुद्वारा साहिब में हुई इस घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मामले में आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने का अश्वासन दिया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा- मोरिंडा के गुरुद्वारा श्री कोतवाली साहिब में हुई घटना अत्यंत निंदनीय है और इस घटना के लिए किसी को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी निन्दा का कार्य करेगा, उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी… हमारे लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का सम्मान सबसे पहले है…


Leave a Reply