पंजाब : पंजाब में नौतपा के बीच गर्मी अपना रूद्र रूप दिखा रही है। वहीं इसी बीच लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज पंजाब के 10 जिलों में आंधी के साथ-साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 दिन यानि 30 तारीख तक पंजाब के कई जिलों में बारिश और आंधी आ सकती है। पंजाब के जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, अमृतसर, तरनतारण, गुरदासपुर, पठानकोट, मोहाली, नवांशहर और रूपनगर में अगले 4 दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है और यहां मौसम खराब रह सकता है। वहीं पंजाब के अन्य जिलों के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

















